फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों का हक मारा तो बख्शे नहीं जाएंगे जिम्मेदार : एमएलसी

Fri, 16 Feb 2024 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना (हरदोई)। कछौना क्षेत्र पंचायत की बैठक शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में हुई। बैठक में विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल ने तेवर दिखाते हुए कहा कि अगर किसी जरूरतमंद और पात्र का हक मारा गया तो संबंधित जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों को अपनी निधि से दो-दो हाईमास्ट लाइट दिए जाने का एलान भी किया।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत की बैठक में एमएलसी अशोक अग्रवाल ने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर पात्र को योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के दिया जाए। इस मंशा पर सभी को काम करना है। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य अभी अधूरे हैं उन्हें लोकसभा चुनाव से पहले पूरा कर लिया जाए। खंड विकास अधिकारी मानवेंद्र शर्मा से कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत छूटे हुए पात्रों की सूची तैयार करा लें।
पोर्टल खुलते ही नाम फीड करा दिए जाएंगे। बैठक में बिजली समस्या पर भी चर्चा हुई। एसडीओ को समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्रधान संघ के अध्यक्ष मोहम्मद नसीम ने एक बैंक के कर्मचारियों पर किसान सम्मान निधि और वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों के साथ अभद्रता किए जाने का मामला उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में ब्लाक प्रमुख रामश्री, खंड शिक्षा अधिकारी शशांक सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संचित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें