फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दिव्यांगों को मिलेगी नीचे और बीच की सीट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ट्रेन में सफर करने पर दिव्यांगों को किराये में छूट के साथ ही आरक्षण होने के बाद वेटिंग टिकट होने पर खड़े होकर सफर नहीं करना पड़ेगा। रेलवे ने दिव्यांगों को ट्रेन के स्लीपर और एसी कोच में सीटों पर कोटा दिया है। दिव्यांगों को मिडिल व लोअर बर्थ दी जाएगी।
विज्ञापन




ट्रेन में यात्रा के लिए आरक्षण कराने पर दिव्यांग वेटिंग मिलने पर सीट कंफर्म कराने की कोशिशों में जुट जाते हैं। फिर भी सीट न मिले तो मजबूरी में उन्हें खड़े होकर ही यात्रा करनी पड़ती है। दिव्यांग यात्रियों के लिए खड़े रहकर यात्रा कर पाना संभव नहीं होता। दिव्यांग यात्रियों की इसी समस्या का स्थायी समाधान अब रेलवे ने कर दिया है।



रेलवे बोर्ड के निदेशक ने पत्र जारी कर बताया कि आरक्षित सेकेंड सीटिंग, वातानुकूलित चेयरकार, स्लीपर, एसी-3 और एसी-3 इकोनॉमी कोच में दिव्यांग यात्री व उनके परिचारकों के लिए कोटा निर्धारित किया गया है। इससे दिव्यांगों को यात्रा में आसानी होगी। रेलवे स्टेशन से विभिन्न एक्सप्रेस, सुपरफास्ट, मेल और कुर्सीयान वाली ट्रेनों में यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


-स्लीपर क्लास में चार बर्थ (दो लोअर व दो मिडिल)



- एसी-3 में दो बर्थ (एक लोअर और एक मिडिल)

-इकोनॉमी क्लास में दो बर्थ (एक लोअर व एक मिडिल)



-गरीब रथ के एसएलआरडी कोच में चार बर्थ पूरे किराये पर (दो लोअर और दो अपर)

-चेयरकार ट्रेन के सेकेंड सीटिंग में दो सीट, जिनमें इन श्रेणी के दो से अधिक कोच लगाए गए हैं।



विभागीय निर्देशानुसार दिव्यांग यात्रियों के लिए व्यवस्था की गई है। दिव्यांग यात्रियों की कोटे के अनुसार सीट कंफर्म होगी। -आदित्य गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें