फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खेत में पड़ा मिला निशक्त का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


टड़ियावां। टड़ियावां थाना क्षेत्र के बोझवा में निशक्त का शव संदिग्ध हालात में खेत में पड़ा मिला। शव के पास कच्ची शराब की खाली पन्नी भी पड़ी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन घटना को लेकर चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन

बोझवा निवासी राम भजन (55) दोनों हाथ से निशक्त था। आमतौर पर रोज रात में खेतों पर मवेशियों से फसल बचाने के लिए जाता था और वहीं झोपड़ी में सो जाता था। सोमवार दोपहर उसका शव खेत में ही पड़ा मिला। जानकारी पर उसका भाई राम सिंह घटनास्थल पर पहुंचा। शव के पास कच्ची शराब की पन्नी पड़ी हुई थी। राम सिंह के मुताबिक राम भजन कच्ची शराब पीने का आदी था। मृतक के परिवार में दो पुत्र और तीन विवाहित पुत्रियां हैं। घटना की जानकारी पर टड़ियावां थाने के निरीक्षक (अपराध) हरिनाथ सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें