हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम बोझवा में फैली
विचित्र बीमारी की वजह गांव में फै ली गंदगी और ग्रामीणों द्वारा पीया जा
रहा कुएं का पानी भी हो सकता है। हालांकि, सीएमओ डा. वीके गुप्ता ने
बताया कि कुएं में ब्लीचिंग डलवा दी गई है। ग्रामीणों को क्लोरीन की
गोलियां वितरित कर दी गईं हैं, ताकि वह शुद्ध पानी पी सके।
उन्होंने बताया
कि जिला अस्पताल में भर्ती छह मरीजों की जांच हुई जिसमें मियादी बुखार पाया
गया। ग्राम सभा कुरतेली में 14 मजरें हैं, इनमें एक मजरा बोझवा है। इस
ग्राम सभा में सफाई के लिए एक मात्र सफाई कर्मचारी तैनात है। जिसके चलते
गांव की अधिकांश गलियां गंदी और नालियां चोक हो जाती है।
गांव में बीमारी
फै लने की यह भी एक वजह मानी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वह
गांव में स्थित खुले कुएं से पीने योग्य पानी भरते हैं। यह भी संभावना जताई
जा रही कि जिस इलाके में लोग अधिक बीमार हुए हैं, वहां के कुएं का पानी
प्रदूषित हो सकता है। ऐहतियात के तौर पर गांव के करीब पांच कुओं में
ब्लीचिंग पाउडर डलवा दिया गया है।
इधर, मंगलवार को हुई अरविंद की मौत से
परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसके एक बेटा जिसके सिर से पिता का साया छिन
गया। वहीं 48 घंटे पहले खत्म हुआ सुरेश के भी एक पुत्र व पुत्री है। घटना
के बाद दोनों ही परिवारों में मातम छाया हुआ है।