फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी के ढेर ने मिटाई सड़क की पहचान

Thu, 25 Dec 2014 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका के वार्ड 16 खुर्मुली उत्तरी में जगह-जगह गंदगी के ढेर समस्या बने हैं। मोहल्ले के बीच स्थित सड़क और चौराहे पर पुलिया न होने से हर  समय हादसों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


नगर के वार्ड 16 खुर्मुली उत्तरी की सभासद चेयरमैन सईद खां की पत्नी शाहीन हैं। इस वार्ड का जायजा लिया गया तो लोगों ने बताया खुर्मुली चौराहे पर अब तक पुलिया निर्माण होने कठिनाई हो रही है। यहीं के समीरूल्लाह, जान, वसीम, मुन्नन, सुधीर आदि ने बताया कि खुर्मुली चौराहे से शिशुनाथ चक्की तक जाने वाली सड़क का निर्माण न कराने से रोड खड्ढों में तब्दील हो चुकी है।

मोहम्मद रफी के मकान के पास पुलिया लंबे अरसे से टूटी है और आए दिन इस का शिकार होकर साइकिल और बाइक सवार घायल होते हैं। यही नहीं मत्तन प्रसाद के मकान के पास चौराहे पर पुलिया की हालत खराब है और सड़क कूड़े के ढेर मेें छिप गई है। बार-बार की फरियाद के बावजूद पालिका प्रशासन तवज्जो नहीं देता है। लोगाें मुख्य चौराहों पर स्टैंड पोल न होने से परेशानी होने की समस्या रखते हुए मांग की कि चौराहोें पर स्टैंड पोल लगवाए जाएं।
विज्ञापन


उधर, चेयरमैन डा. सईद खां ने बताया कि वार्ड की मुख्य सड़क शिशुनाथ चक्की से खुर्मुली चौराहे तक पर डामर मार्च तक डाली जाएगी। चौराहे पर गंदगी हटवाई जाएगी। सफाई व्यवस्था पर थोड़ा असर पड़ा है, जिसे पटरी पर लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें