फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडन के दिन बच्चा हौज में डूबा, मौत

Tue, 10 Feb 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला मीरसराय में मुंडन की तैयारियों के बीच तीन वर्षीय मासूम बालक की डूब कर मौत हो गई। पल भर में ही सारी खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक ग्राम महुआहार से अपने ननिहाल में आया था, जहां के एक मंदिर पर उसका मुंडन होना था।
विज्ञापन


हादसे को लेकर सारे मोहल्ले में शोक छाया है। मिली जानकारी के अनुसार, इलाके के महुआहार मजरा वाजिदनगर निवासी लज्जाराम का तीन वर्षीय पुत्र आयुष सोमवार को मां के साथ अपने ननिहाल मोहल्ला मीरसराय में गंगाराम के यहां आया था। सुबह लगभग नौ बजे घर के पास खेतों में वह खेल रहा था।

खेलते-खेलते वह जफर मियां के बाग में लगे ट्यूबवेल के हौज में गिर गया। हौज में भरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। काफी देर होने पर परिजनों ने जब तलाश शुरू की तो आयुष की लाश ट्यूबवेल से बरामद हुई। बदहाल परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। इस बाबत आयुष के नाना गंगाराम ने बताया कि मोहल्ले के महादेव मंदिर पर सोमवार को ही आयुष का मुंडन होना था। इस मौके पर उन्होंने घर पर दावत रखी थी। मुंडन के लिए ही आयुष अपने माता-पिता के साथ पिहानी आया था।

बताया कि दावत की तैयारियों के दौरान ही यह हादसा सामने आ जाने से पल भर में घर की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। दावत में आए रिश्तेदारों और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की मां किरन इस अचानक हादसे से अपना होश खो बैठी।
विज्ञापन


उसके दोनों भाई-बहन का भी रो रोकर बुरा हाल है। पिता ने बताया कि आयुष से बड़ा उनका पुत्र अजय विकलांग है। इसके अलावा एक पुत्री दिव्या है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें