फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्रधानाचार्य व प्रबंधक से डीआईओएस ने मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बीएन इंटर कॉलेज में लिपिक के खिलाफ न्यायालय की ओर से सजा सुनाए जाने के बावजूद विद्यालय प्रबंधक और प्रधानाचार्य की ओर से पेंशन पत्रावली भेजने पर डीआईओएस ने दोनों से स्पष्टीकरण तलब किया है। जवाब संतोषजनक न होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद की ओर से बीएन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व प्रबंधक को पत्र जारी किया गया है। उसमें कहा गया कि शिक्षा निदेशक की ओर से पत्र आया है, जिसमें निर्देश दिए गए हैं कि बीएन इंटर कॉलेज के प्रधान लिपिक अखिलेश कुमार शुक्ला की पेंशन स्वीकृत करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।
उन्होंने पत्र में कहा कि अखिलेश कुमार शुक्ला को 25 नवंबर 2017 को न्यायालय ने हत्या के मामले में आजीवान कारावास की सजा सुनाई थी। जिस पर 30 नंबवर 2017 को लिपिक को निलंबित कर दिया गया था। सात मार्च 2018 को लिपिक को जमानत पर छोड़ा गया, जिस पर प्रबंध समिति ने उसको 18 मार्च 2018 को बहाल कर दिया। 30 जून 2023 को अखिलेश के सेवानिवृत्त होने पर उनकी पेंशन की पत्रावली भेज दी। उसके विरूद्ध कार्रवाई के तथ्य को छिपाया गया। तथ्य को छिपाकर पेंशन स्वीकृत कराना विभाग को गुमराह करने जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें