फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से वृद्धा की मौत, 10 नए रोगी भर्ती

Wed, 14 Jun 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
डायरिया मरीज। - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। डायरिया क ी चपेट में आकर बुधवार को वृद्धा की मौत हो गई। वृद्धा माधौगंज ब्लॉक के सयोली गांव की निवासी है। वह सुरसा ब्लॉक में बेटी क ी ससुराल आई थी। जहां पर हालत बिगड़ने पर बेटी ने जिला अस्पाल में भर्ती कराया था। डायरिया का हमला बढ़ा है। बुधवार को जिला अस्पताल में डायरिया के 10 नए रोगी भर्ती कराए गए। जिसमें तीन रोगी शाहाबाद ब्लाक के एक ही परिवार के हैं।
विज्ञापन


माधौगंज ब्लॉक के सयोली निवासी रामश्री (65) की बेटी मायादेवी की ससुराल सुरसा के विदेहपुरवा में है। वह बेटी के यहां कुछ दिन पहले आई थी। मंगलवार शाम को उसको उल्टी-दस्त शुरू हो गई। इस पर परिजनों ने कस्बा के निजी चिकित्सकों से दवा दिलवाई। बुधवार सुबह उसको दोबारा उल्टी दस्त शुरू हो गया।

हालत बिगड़ने पर बेटी उसे जिला अस्पताल ले गई। जहां पर जांच के बाद डॉक्टर ने उसे भर्ती कर लिया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटी बगैर पोस्टमार्टम कराए शव ले गई। इसके अलावा बुधवार को डायरिया के 10 नए रोगी जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए। जिसमें शाहाबाद ब्लॉक के  बैजूपुर निवासी लाला (13),  पुनीत (15), शुभम शामिल हैं।
विज्ञापन


सुखदेव ने बताया कि मंगलवार को बडे़ बेटे शुभम क ो उल्टी दस्त हो रही थी। कस्बा के प्राइवेट क्लीनिक पर उसकी जांच कराकर दवा ले आया था। शाम को दोबारा उसकी हालत बिगड़ गई थी। जबकि बुधवार सुबह तक तीनों बेटों को उल्टी दस्त शुरू हो गया। इसके अतिरिक्त अलग-अलग ब्लॉकों में डायरिया के अन्य रोगी भर्ती कराए गए हैं।

पिहानी में डायरिया से दो की मौत
पिहानी। ब्लाक के अलग-अलग गांवों में डायरिया की चपेट में आकर दो बच्चों की मौत हो गई। मोहल्ला भाटनटोला व ग्राम शाहपुर सय्यदां में एक- एक बच्चे की डायरिया से मृत्यु हो गई।
पिहानी ब्लाक के मोहल्ला भाटनटोला निवासी सुरेश उर्फ खेलू के चार माह के  बेटे अजीत को मंगलवार देर रात उल्टी- दस्त चालू हो गए। सरेश ने सीएचसी में भर्ती कराया।

जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हरदोई ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। उधर ब्लाक के शाहपुर सय्यदां निवासी सियाराम की पुत्री नीतू (एक माह) की बेटी की पिछले दो दिन से हालत खराब थी।

मंगलवार को परिजनों ने निजी चिक्तिसकों को दिखाया था। देर शाम उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन सीएचसी पर ला रहे थे। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि मोहल्ला मिश्राना में एक ही परिवार के चार लोग डायरिया की चपेट में हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें