फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादगी, संघर्ष और जनसेवा की मिसाल रहे धर्मगज सिंह : ऊषा वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सांसद और विधायक रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता ठाकुर धर्मगज सिंह की पुण्यतिथि शुक्रवार को महोलिया शिवपार में आशा सरोज आश्रम में मनाई गई। बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। पूर्व सांसद सपा नेता ऊषा वर्मा ने कहा कि धर्मगज सिंह की सादगी, संघर्ष और जनसेवा हमेशा मिसाल रही। नगर पालिका अध्यक्ष मधुर मिश्रा ने कहा कि सांसद और विधायक जैसे पदों पर रहते हुए भी उन्होंने कभी नैतिक मूल्यों को नहीं छोड़ा। श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय, सपा जिलाध्यक्ष शराफल अली, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें