संडीला। अधिवक्ता संघ संडीला के वार्षिक चुनाव की घोषणा कर दी गई है। चुनाव प्रक्रिया दो जनवरी से शुरू होगी। नौ जनवरी को मतदान और मतगणना होगी। एल्डर कमेटी के चेयरमैन मेराजुल हसन ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। फरोग अंजुम को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि दो जनवरी को सुबह 10:30 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। तीन जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उसी दिन नामांकन पत्र की आपत्तियों का निस्तारण होगा। नाम वापसी भी तीन जनवरी को ही होगी। नौ जनवरी को मतदान होगा। मतदान के बाद उसी दिन मतगणना भी की जाएगी। (संवाद)