फोटो-13- विजेता टीम को ट्राफी देते मुख्य अतिथि डॉ. सलीम खां व विशिष्ट अतिथि एवं जिला पंचायत सदस्य दि?
- फोटो : HARDOI
पिहानी। कस्बे में आयोजित ईगल कप वॉलीबाल प्रतियोगिता में शनिवार की शाम धमौला और शाहाबाद की टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया। धमौला ने शाहाबाद की टीम को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद डॉ. सलीम खां व विशिष्ट अतिथि निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य दिलीप मिश्रा ने विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने आयोजक इरफान कुरैशी गुड्डू की सराहना की।
पिहानी कस्बे में मस्जिद उस्मान-ए-गनी के पास स्थित अहाते में शनिवार को आयोजित डे-नाइट ईगल कप वॉलीबाल प्रतियोगिता का मैच देर शाम पिहानी और सआदतनगर के बीच मैच खेला गया। मैच में सआदतनगर ने 25-20 के अंतर से जीत हासिल की।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच धमौला और शाहाबाद की टीम के बीच बेस्ट ऑफ थ्री की तर्ज पर खेला गया। इसमें धमौला की टीम ने दो राउंड में 15-11 व 15-12 के अंतर से जीत दर्ज करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया।
मैच की कमेंट्री हुमायूं व नईम खां ने की। बालक राम व हनीफ ने रेफरी की भूमिका निभाई। सिराज खां ने स्कोरिंग की। इस मौके पर मास्टर वाहिद खां, रेहान कुरैशी, फरीद सिद्दीकी, फुरकान मैनेजर, अफसर व -कादिर आदि मौजूद रहे।