संवाद न्यूज एजेंसी
सवायजपुर। थाना क्षेत्र के कटरा बिल्हौर हाईवे के ग्राम कन्हारी के समीप एक युवक का शव झाड़ियों में मिला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
सवायजपुर थाना क्षेत्र कन्हारी गांव निवासी मनोज त्रिवेदी (34) कटरा बिल्हौर हाईवे पर ढाबा चलाता था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। गुरुवार को मनोज का शव गांव के निकट कटरा बिल्हौर हाईवे के किनारे झाड़ियों में शव पड़ा पाया गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया ने बताया कि अभी तहरीर नही मिली है। मामले की जांच की रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।