फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों ने निकाली साईं की पालकी

Sat, 11 Apr 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
साईं भक्तों ने नगर में साईं बाबा की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली। दिन में साईं भक्त पुरानी स्टेट बैंक गली में स्थित हनुमान मंदिर पर भारी संख्या में एकत्र हुए यहां पर साईं की पालकी सजाने के बाद शोभा यात्रा निकाली।
विज्ञापन


शोभायात्रा सबसे पहले कोतवाली स्थित हनुमान मंदिर पहुंचीं, जहां पर हवन पूजन एवं साईं की आरती उतारी गई। इसके बाद साईं पालकी मुख्य मार्ग से होते हुए इमलियाबाग होते हुए वापस एक मैरिज हाल आई।

जहां रात में साईं जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें भजन गायकों ने साईं बाबा की महिमा का बखान किया। इस अवसर पर सुनीता सिह राठौर, देवी प्रसाद मिश्रा, उमेश द्विवेदी, गयाधर तिवारी, संदीप सिंह तथा साईं धाम ट्रस्ट के संचालक राजू भइया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें