फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रामनगरिया मेले में आग से हरदोई के श्रद्धालु घायल

Fri, 23 Feb 2024 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पाली/बेहटा गोकुल (हरदोई)। फर्रुखाबाद में गंगा किनारे राम नगरिया मेले में गुरुवार रात हुए अग्निकांड में बेहटा गोकुल और पाली थाना क्षेत्र के कई श्रद्धालु भी घायल गए। इसकी जानकारी मिलने पर यहां रहने वाले परिजनों में अफरातफरी मच गई। परिजन फर्रुखाबाद रवाना हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर उसे आगरा ले जाया गया है।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बेहटाधीरा निवासी सेवा निवृत्त अध्यापक कौशल किशोर अपने परिवार के साथ गंगा किनारे कल्पवास कर रहे थे। उनके मुताबिक रात में अचानक तेज शोर होने से जाग गए। जागने पर अफरातफरी का माहौल नजर आया। इसी दौरान सिलिंडर फटने की आवाज सुनाई दी। सिलिंडर का टुकड़ा लगने वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उनकी राउटी में मौजूद पत्नी सुशीला (63), नातिन चांदनी (28), शिवानी (13) और कीर्ति (16) भी जान बचाकर मौके से भाग निकले। शिरोमणिनगर निवासी कृष्णा पंडित और उनकी पत्नी चांदनी भी कल्पवास कर रही थीं। इसी दौरान उनके सिर में किसी चीज से चोट लगी और सिर फट गया। सहिजना निवासी चमेली (70) भी मामूली रूप से घायल हुई हैं।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के रामनगरिया गांव निवासी रामकिशुन (80), पत्नी कटोरी देवी (75) भी घटना में घायल हो गईं। रामकिशुन की नातिन स्वाती और नन्हीं भी गैस सिलिंडर का टुकड़ा लगने से घायल हो गईं। रामकिशुन के पुत्र देवेंद्र राजपूत के मुताबिक गंभीर हालत में आगरा में भर्ती कराया है। रामनगरिया गांव के संतराम और राम प्रसाद की झोपड़ी भी जली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें