फोटो-1-कलक्ट्रेट सभागार में बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी पुलकित खरे व मौजूद अन्य अधिकारी। संव?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। ग्राम प्रधान और सचिव पंचायतों में होने वाले विकास और निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से प्रारंभ कराएं। इसमें लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम पुलकित खरे ने ये निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि ग्राम पंचायतों में पड़ी धनराशि से तत्काल एएनएम सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्र, शौचालय, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, कूड़ाघर खेल मैदान का निर्माण आदि कार्यों को प्रारंभ कराएं। स्कूलों में पेयजल, किचन गार्डन, शौचालय एवं गोशाला निर्माण आदि कार्यों के साथ सभी विद्यालयों के कक्षों में टाइल्स लगवाने में धनराशि खर्च करें। समस्त कार्यों की प्रगति आख्या प्रतिदिन फोटो सहित प्रस्तुत करें। गांवों में वृहद स्तर पर पौधरोपण कराएं। बैठक में ब्लाक सुरसा, अहिरोरी, हरियावां व पिहानी, भरावन, टोडरपुर, टड़ियावां की ग्राम पंचायतों के प्रधान व सचिव शामिल रहे। इस मौके पर सीडीओ निधि गुप्ता वत्स सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।