फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तीन करोड़ रुपये से ग्रामीण इलाकों में होंगे विकास कार्य

Tue, 14 Jan 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-26- भरावन में क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में बोलतीं विधायक अलका सिंह अर्कवंशी। संवाद
विज्ञापन

- भरावन क्षेत्र पंचायत की बैठक, 25 लाख रुपये से बनेगा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क
संवाद न्यूज एजेंसी
भरावन। भरावन ब्लाक मुख्यालय में 25 लाख रुपये की लागत से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही लगभग तीन करोड़ रुपये से ग्रामीण इलाकों में विकास कार्य कराए जाएंगे। सोमवार को क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में उक्त प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में विधायक अलका अर्कवंशी ने कहा कि ग्राम प्रधानों को जानकारी दिए बिना ग्राम पंचायत अधिकारी कोई कार्य न करें।
ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक में अलका अर्कवंशी ने कहा कि गांवों में होने वाले विकास कार्याें को बेहतर ढंग से किया जाए। ऐसे कार्य ज्यादा कराए जाएं, जिनसे ज्यादा आबादी लाभांवित हो। एमएलसी अशेाक अग्रवाल ने कहा कि प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य विकास कार्याें में अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

गांव से ही राजनीति का जन्म हुआ है। ब्लाक प्रमुख विनोद सिंह तोमर ने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष के लिए 3,27,39,000 रुपये के प्रस्ताव मिले हैं। सभी को कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है। ब्लाक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क को 25,00,000 रुपये से बनवाया जाएगा। बैठक में नरेंद्र वाजपेयी, शिवप्रकाश त्रिपाठी, अमल शुक्ला, मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह चौहान, अरविंद पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनसेट
ब्लाक प्रमुख बोले-प्रधानों पर बनाया जा रहा दबाव, विधायक बोलीं-जवाब-तलब करें

क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक के दौरान ब्लाक प्रमुख विनोद सिंह तोमर ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के लिए अधिकारी प्रधानों पर दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब खाद बीज आता है तो कभी प्रधानों से बात तक नहीं की जाती और अब दबाव बनाया जा रहा है। इस पर विधायक अलका अर्कवंशी ने खंड विकास अधिकारी से कहा कि दबाव बनाने वाले अधिकारियों कर्मचारियों से जवाब तलब करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें