फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मनमाने ढंग से संचालित होते मिले पटल, दो लिपिकों को आरोप पत्र के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पटल से लेकर अभिलेखों के निराकरण में मनमानी सामने आई है। सीडीओ सान्या छाबड़ा ने बुधवार शाम को कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कार्यालय में मनमाने ढंग से पटल संचालित होते मिले।
विज्ञापन

कार्य विभाजन के अनुसार न तो लिपिक काम करते मिले और न ही पटल सहायक तैनात मिले। कई अभिलेखों और पत्रावलियों पर सीडीओ की तरफ से पूछे गए सवालों का लिपिक जवाब तक नहीं दे पाए। उन्होंने दोनों लिपिकों को आरोप पत्र दिए जाने के निर्देश बीएसए को दिए हैं।
सीडीओ ने कार्यालय के सभी कक्षों का निरीक्षण किया। सभी कक्षों में मेजों और कक्षों के कोनों में अभिलेख अव्यवस्थित रखे मिले। अभिलेखों की वीडिंग और व्यवस्थित रख-रखाव के प्रति पटल सहायकों की तरफ से ध्यान न दिए जाने पर नाराजगी जाहिर की। अभिलेखाें और कंप्यूटरों पर धूल जमा मिली। बीएसए को निर्देशित किया कि तत्काल अभिलेखों को व्यवस्थित कराते हुए फोटो सहित अनुपालन आख्या प्राप्त कराएं।
विज्ञापन

प्रवीन कुमार मिश्र पटल सहायक की अलमारी में शैक्षिक अभिलेखों की फोटो प्रतियां रखी मिलीं, जिनका कोई उपयोग नहीं था। सीडीओ ने एक फाइल का परीक्षण किया जिसमें नौ शिक्षकों के वेतन निकालने के लिए बीईओ ने संस्तुति की थी पटल सहायक की तरफ से आदेश बनाकर रखे गए थे और बीएसए से आदेश हस्ताक्षर नहीं कराए गए थे। पटल सहायक को आरोप पत्र जारी कर बीएसए को कार्रवाई के निर्देश दिए।
पवन कुमार कश्यप पटल सहायक की कुर्सी के आस-पास बड़ी संख्या में पत्रावलियां कोने और अलमारियों के ऊपर अस्त-व्यस्त रखी मिलीं। कार्य विभाजन के आधार पर पत्रावलियां मांगने पर कोई भी पत्रावली नहीं दी जा सकी। भरावन के खंड शिक्षाधिकारी की आख्या एक नवंबर के आधार पर चार अध्यापकों को 11 नवंबर को आरोप पत्र जारी किए गए थे। सात दिन का समय दिया गया था लेकिन उसके बाद कार्यवाही की पटल सहायक को भी जानकारी नहीं थी।
बड़ी संख्या में डाक कार्यवाही योग्य थी परंतु उन पर कार्यवाही नहीं की गई। पटल सहायक को आरोप पत्र और बीएसए को कार्रवाई के निर्देश दिए। बीएसए को निर्देशित किया कि वह सभी कक्षों और अभिलेखों का व्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित कराएं। बीएसए डॉ. अजित सिंह, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें