फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दो दिनों की बारिश में बह गए कमाई के अरमान, रो पड़े किसान !

Sat, 18 Mar 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में बह गए अरमान, रो पड़े किसान
विज्ञापन

- सरसों व चने की पिछेती फसलों को नुकसान, गेहूं काला पड़ने की आशंका
- तेज हवाओं ने बिगाड़ी फसलों की रंगत
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। दो दिनों से मौसम के मिजाज किसानों पर कहर बरसा रहा है। पिछले 24 घंटों में 25 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। ऐसे में किसानों की फसलों से कमाई के अरमान बह गए हैं। इसके चलते किसानों की आंखें छलक पड़ी। सरसों व चने की पिछेती फसलों को नुकसान के साथ अब गेहूं का दाना काला पड़ने की आशंका से किसान परेशान हैं।
प्रकृति से उम्मींद लगा रहे किसान अब यहीं कह रहे है कि तेज हवाएं और पानी का सिलसिला बंद हो जाए, नहीं तो गेहूं की लागत निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। दो दिनों से रुक-रुक कर होने वाली बारिश और चलने वाली तेज हवाएं अभी भी गेहूं की फसल के लिए खतरा बनी हुई हैं। कई खेतों में गेहूं की फसल गिर चुकी हैं। इससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

फसल गिरने से गेहूं का दाना काला और कमजोर पड़ने की आशंका है। ऐसे में बाजार में गेहूं का बिक्री होना मुश्किल भरा हो सकता है।
इस बार जब गेहूं की फसल पकने को है और अगले 15 दिनों में कटाई मड़ाई होनी है तो मौसम का मिजाज खलनायक बन कर किसानों के अरमानों को लूट रहा है। वैसे भी आलू पर मंदी किसानों को रुला रही है, ऊपर से मौसम का खलनायक बनना किसानों के लिए बड़ा संकट बन गया है। पिछेती बोआई की सरसों व चना आदि बारिश से प्रभावित हुई है।

खेतों में पलट गई गेहूं की फसल
बारिश ने किसानों की कमाई की उम्मीद पर पानी फेर दिया है। तेज हवाओं ने गेहूं की फसल को खेतों में पलट दिया। हरपालपुर, माधौगंज, सांडी, सवायजपुर, कछौना, संडीला, भरावन, कासिमपुर, अरवल, चौंसार, श्रीमऊ, लोनार आदि क्षेत्रों में शनिवार को बारिश और हवाओं का खासा असर फसलों पर पड़ा है। कई किसानों के खेतों में गेहूं की फसल पलट गई है।


बोले किसान, मौसम ने किया परेशान
किसान राधेलाल, गोविंद राम, बिलास, रामचंद्र ने बताया कि इस बार क्षेत्र में कई जगह सरसों व चने की फसल पछेती थी। इस बारिश से फसलों को नुकसान हुआ। जबकि गेहूं की फसल अब पकने को है। अगेती गेहूं तो कटने भी लगा है। बारिश की वजह से खेतों में नमी हो गई। इससे तेज हवा से फसल पलट गई। फसल गिरने से काफी नुकसान हो जाएगा, क्योंकि अभी गेहूं का पका नहीं है। फसल गिर जाने के बाद दाना सूख जाएगा। इससे दाने का रंग काला पड़ने की आशंका है। गेहूं की पैदावार कम होने के साथ ही काला दाना का गेहूं बाजार में बिकना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन


हो रहा नुकसान का आकलन
दो दिन से हो रही रुक-रुक कर बारिश व चल रही तेज हवाओं से फसलों को नुकसान हुआ है। नुकसान के आकलन को लेकर विभागीय टीम को निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल सकेगा कि फसलों को कितना नुकसान हुआ है। - डा. नंद किशोर, उपनिदेशक, कृषि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें