फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ई-रिक्शे पर सवार महिलाओं ने की टप्पेबाजी

Sat, 18 Mar 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
ई-रिक्शा सवार महिलाओं ने चेन चुराई
विज्ञापन

- सेवानिवृत्त महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। घर लौट रही सेवानिवृत्त महिला स्वास्थ्य कर्मी के गले में पड़ी चेन ई-रिक्सा पर चोरों ने पार कर दी।
कोतवाली शहर के आवास विकास कालोनी निवासी सरला गुप्ता स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हैं। वह शुक्रवार देर शाम मोहल्ला सराय थोक पश्चिमी से ई-रिक्शा पर सवार होकर घर लौट लौट रहीं थीं। इसी ई-रिक्शे पर दो महिलाएं भी सवार थी। सरला गुप्ता का कहना है कि दोनों महिलाएं उसी के बगल में बैठी हुई थीं और इधर-उधर हाथ चला रहीं थीं। इस पर उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब घर पहुंची तो उनके गले में पड़ी सोने की चेन गायब थी।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि उसे विश्वास है कि उन्हीं दोनों महिलाओं ने ही उसकी चेन चुराई है। शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन करनी शुरू कर दी है। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें