फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डिजाइनदार लहंगों ने मचाई धूम, दुल्हनों को भा रहा रजवाड़ा लहंगा

विज्ञापन
फोटो-02- दुकान पर लहंगों की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। सहालग शुरू होने के साथ ही कपड़ों का बाजार गरमा गया है। बाजार में डिजाइनर लहंगों का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। शादी में पहनने के लिए सबसे ज्यादा राजस्थान का रजवाड़ा लहंगा पसंद किया जा रहा है। शादी लुक में सजा रजवाड़ा लहंगा पारंपरिक और भव्यता का अहसास करा रहा है। लहंगों की कीमत भी 15 से 20 हजार रुपये के बीच है।
विज्ञापन

शादी में हर किसी की निगाह दुल्हा और दुल्हन पर होती है। दुल्हन के शृंगार से लेकर उनके कपड़ों तक पर खासा रुपया खर्च किया जाता है। इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। कपड़ों के दुकानदार बताते हैं कि दुल्हन के लिए सिल्क, वेलवेट और शिफाॅन के लहंगों की मांग है। इसके साथ ही राजस्थान के रजवाड़े और मारवाड़ी लुक से सजे लहंगे पसंद किए जा रहे हैं।
सिनेमा रोड स्थित आरके गारमेंट्स के प्रोपराइटर नवीन गुप्ता ने बताया कि दुल्हनों की पहली पसंद रजवाड़ा लहंगा बना हुआ है। आकर्षक डिजाइन और हैवी वर्क के साथ लहंगे की शुरुआत 15 हजार रुपये से होती है। इसके बाद पसंद के हिसाब से कीमत भी बढ़ जाती है। शादी वाले घरों की महिलाएं और युवतियां भी खूब लहंगे खरीद रही हैंं।
विज्ञापन



शादियों में छाया राजस्थानी लुक
राजस्थानी लुक शादी समारोह में पूरी तरह से छा चुका है। गोपाल मेहरोत्रा ने बताया कि सिर्फ महिलाएं ही नहीं पुरुष भी आकर्षक दिखने के लिए राजस्थानी लुक अपना रहे हैं। पुरुष धोती कुर्ता और पारंपरिक राजस्थानी ड्रेस के साथ मोजड़ी (राजस्थानी जूती) का प्रयोग कर रहे हैं। बाजार में इस समय चहल पहल से दुकानदार भी काफी खुश हो रहे हैं।
विज्ञापन

-
लहंगों की मूल्य सूची एक नजर में (रुपयों में)
राजस्थानी - 10,000 से 20,000
मारवाड़ी - 15,000 से 22,000

नेट वर्क - 5,000 से 10,000
शिफॉन - 8,000 से 15,000

सिल्क - 10, 000 से 15,000
वेलवेट- 5,000 से 20,000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें