फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जांच करने एआरटीओ पहुंचे उप परिवहन आयुक्त व आरटीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
- दफ्तर के सामने बिचौलियों के बैठने की हुई थी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जिले के उपसंभागीय परिवहन कार्यालय के बाहर दलालों के सक्रिय होने की शिकायत की जांच करने शुक्रवार को उप परिवहन आयुक्त और आरटीओ लखनऊ जिले में पहुंचे। उन्होंने बाहर लगी दुकानों पर जाकर पड़ताल की और विभागीय अभिलेखों की मौजूदगी के संबंध में जानकारी मिली। हालांकि जांच में ऐसा कुछ संदिग्ध नहीं मिला।
बता दें कि, अभी कुछ दिन पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से जिले के उपसंभागीय परिवहन कार्यालय में भ्रष्टाचार और दलालों के हावी होने का आरोप लगाकर धरना प्रदर्शन किया गया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कराने के लिए अधिकारियों को नियुक्त कर दिया और शुक्रवार को जिले में पड़ताल करने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शिकायत की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को उप परिवहन आयुक्त राधे श्याम और आरटीओ लखनऊ संजय तिवारी दोपहर करीब डेढ़ बजे के बाद उप संभागीय परिवहन कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पहुंचते सबसे पहले उन्होंने दफ्तर के बाहर बनी दुकानों पर जाकर जांच की। वहां दुकानदार से बात की और अभिलेखों काे देखे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दुकान पर विभागीय अभिलेख होने की जांच की गई। हालांकि दुकानों पर ऐसा कुछ भी नहीं मिला। इसके अधिकारियों ने कार्यालय पहुंच कर अभिलेख जाचें। एआरटीओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों अधिकारी शिकायत की जांच करने आए थे लेकिन कोई गड़बड़ी नहीं मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें