फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनिदेशक ने जानी स्कूलों की हकीकत

Tue, 20 Jan 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा फार्म जमा करने के दौरान स्कूलों से जबरदस्ती क्रीड़ा शुल्क व स्काउट शुल्क जमा करने की शिकायत मिलने पर डिप्टी डायरेक्टर ने डीआईओएस कार्यालय पहुंचकर जांच की। टीम के सदस्य देर शाम तक पत्रालियों को खंगालने में जुटे हुए थे।
विज्ञापन


जिले में संचालित माध्यमिक स्कूलों से प्रति छात्र की दर से क्रीड़ा शुल्क व स्काउट शुल्क विभाग की ओर से जमा कराया जाता है। विद्यालय की ओर से निर्धारित शुल्क जमा न करने के कारण बोर्ड परीक्षा फार्म जमा करने के समय विभाग की ओर से शुल्क जमा करने की अनिवार्यता लागू कर दी जाती है।

बगैर शुल्क जमा किए बोर्ड परीक्षा फार्म जमा नहीं किए जाते हैं। इस साल भी बोर्ड परीक्षा के फार्म जमा करने के दौरान क्रीड़ा व स्काउट शुल्क जमा करने की अनिवार्यता लागू की गई थी। इस पर वित्तविहीन स्कूलों के प्रबंधकों ने प्रशासन व शासन में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


जिसकी जांच को सोमवार को उप निदेशक खेल अमरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ डीआईओएस कार्यालय पहुंचे और विद्यालयों से जमा किए गए शुल्क के विषय में पत्रावलियों को खंगाला।

वह देर शाम तक पत्रावलियों का अवलोकन कर रहे थे। वहीं वित्तविहीन स्कूलों के प्रबंधक अपना पक्ष रखने का उनका इंतजार कर रहे थे। डीआईओएस कार्यालय में जांच टीम के पहुंचने से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें