फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लेखाकार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई, पटल सहायक से जवाब-तलब

विज्ञापन
फोटो 25: सीडीओ सान्या छाबड़ा बीडीओ सांडी काजल रावत से जानकारी लेते हुए। संवाद
विज्ञापन
हरपालपुर। सीडीओ सान्या छाबड़ा ने बुधवार को ब्लॉक कार्यालय सांडी और हरपालपुर का निरीक्षण किया। हरपालपुर ब्लॉक परिसर में क्षेत्र पंचायत की तरफ से लगवाई गई इंटरलॉकिंग की गुणवत्ता तकनीकी समिति से कराने के निर्देश दिए। अभिलेखों का रख-रखाव और काम में ढिलाई पर लेखाकार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई और एक पटल सहायक से जवाब-तलब किए जाने के निर्देश दिए। बीडीओ से कहा कि कार्यालय कक्ष और कर्मचारियों की नाम पट्टिका लगवाई जाएं।
विज्ञापन

सीडीओ ने दोनों ब्लॉकों के परिसर, आवासीय भवनों, सभागार, प्रशासनिक भवन और स्थापना,आवास, शिकायत, लेखाकार पटल, एनआरएलएम सेल, मनरेगा सेल और एडीओ पंचायत कार्यालयों का निरीक्षण किया। अभिलेखों के रख-रखाव को देखा। उन्होंने हरपालपुर में लेखाकार पटल पर गार्ड फाइल अधूरी, भुगतान की पत्रावलियों में अनियमितता पर लेखाकार सुनील कुमार सिंह को आरोप पत्र देकर विभागीय कार्यवाही के निर्देश डीडीओ को दिए।
ब्लाॅक सांडी में स्थापना पटल पर एडीओ ग्राम्य विकास राजीव कुमार त्रिवेदी का पिछले साल ब्याज न लगाए जाने पर पटल सहायक रामनरेश गौतम से जवाब-तलब किए जाने के साथ ही कार्रवाई के निर्देश दिए। क्षेत्र पंचायत की तरफ से हरपालपुर ब्लॉक कार्यालय परिसर में इंटरलॉकिंग की प्रथम दृष्टया गुणवत्ता ठीक न मिलने पर तकनीकी समिति से जांच कराए जाने के निर्देश दिए। सभागार में फाॅलसीलिंग की फिनिशिंग भी ठीक नहीं मिली। सांडी में प्रेरणा कैंटीन को दूसरे स्थान पर व्यवस्थित संचालन के निर्देश बीडीओ काजल रावत को दिए। सीडीओ ने दोनों बीडीओ को निर्देश दिए कि निष्प्रयोज्य भवनों का मूल्यांकन कराकर निस्तारण कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने ब्लॉक परिसर में आड़े-तिरछे वाहन खड़े होने के साथ ही अभिलेखों के रख-रखाव, कार्यालय में आधारभूत सुविधाओं, हरपालपुर में कार्मिकों की नेम प्लेट व कार्यालय कक्ष में विवरण अंकित न होने पर नाराजगी जाहिर की। सांडी में प्रधानमंत्री आवास योजना की संतोषजनक प्रगति न होने पर पंचायत सचिव नंदिनी गुप्ता और राजेश मिश्रा को तलब कर नाराजगी जाहिर की। बीडीओ हरपालपुर में अशोक कुमार दुबे, कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार, सांडी ब्लाक प्रमुख अनिल कुमार राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें