फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिहानी चेयरमैन के बेटे को डेंगू, महिला की मौत

Wed, 05 Oct 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला/हरदोई
विज्ञापन
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
डेंगू से मंगलवार को पाली की महिला की बरेली के अस्पताल में मौत हो गई, जबकि लखनऊ के अस्पताल में भर्ती पिहानी चेयरमैन के बेटे में डेंगू पुष्टि हुई है। जिले में अब डेंगू के 31 रोगी मिल चुके हैं जिसमें 11 की जान जा चुकी है। पिहानी नगर पालिका परिषद के चैयरमैन डा. सईद खां के बेटे सैफ (8) को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। उसका कस्बा के डाक्टरों से इलाज कराया जा रहा था। मंगलवार को सुबह से उसने कुछ खाया नहीं था, तथा चलने में भी परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन


इसके चलते परिजन उसे लखनऊ ले गए। जहां पर एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया। खून की जांच में सैफ को डेंगू होने की पुष्टि हुई। सैफ का इलाज चालू कराया गया है। बताते चलें कि इससे पहले जिले में बीएसए डा. मशीहुज्जमा के बेटे अहमद फरज, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुख सागर मिश्र, हरपालपुर सीएचसी अधीक्षक डा. आनंद पांडेय की पत्नी डा. वंदना पांडेय को डेंगू को जिला अस्पताल के पैथालाजी में जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई थी।

पाली के आबिद नगर मोहल्ला निवासी शेरून जहां (23) शनिवार को बुखार की चपेट में आ गई थी। परिजनों ने उसे बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसे डेंगू की पुष्टि हुई। महिला ने मंगलवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें