फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सीडीपीओ सहित आठ लोगों में डेंगू की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मच्छर जनित बीमारियां थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी सीडीपीओ सहित आठ लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 283 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में आठ लोगों में डेंगू की पुष्टि की गई है। डेंगू की चपेट में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की शहर की सीडीपीओ का कामकाज देख रहीं सुपरवाइजर नीतू भी आ गईं हैं।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आठ लोग डेंगू से संक्रमित पाए गए हैं। शहर के मोहल्ला आजादनगर, धर्मशाला रोड, सांडी चुंगी और महोलिया शिवपार में एक-एक, बिलग्राम में दो, मल्लावां में एक व टड़ियावां में एक डेंगू रोगी पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें