बेहटागोकुल। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र सैदपुर निवासी महिला ने मकान के कमरे में छत के कुंडे से साड़ी के फंदे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मायके पक्ष को दे गई है।
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी जगतपाल किसान हैं। उसकी शादी मझिला थाना क्षेत्र के फत्तेपुरगाजी के मजरा करूंधियाई निवासी चक्रपाल की पुत्री रामादेवी (30) के साथ हुई थी।
जगतपाल के मुताबिक गुरुवार रात रामदेवी किसी बात को लेकर नाराज हो गई और कमरे में जाकर साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
घटना की सूचना पुलिस को दी।कोतवाल इंद्रेश कुमार ने बताया घटना की जांच की जा रही है। घटना की सूचना मृतका के मायके पक्ष को दे दी गई है। मृतका के परिवार में एक पुत्र व दो पुत्री हैं।