फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गंगा किनारे कटरी के गांवों में कटान ने बढ़ाई मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बैराजों से पानी छोड़े जाने और बारिश ने बिलग्राम क्षेत्र में गंगा नदी की कटरी में कटान होने लगी है। प्रशासन बढ़ते जलस्तर पर नजर बनाए हुए है। बैराजों से गंगा नदी, रामगंगा नदी और गर्रा नदी में 3,58,116 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन

गर्रा नदी के बाद अब गंगा नदी में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। बैराजों और बारिश के पानी से गंगा नदी का पानी फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर से 20 सेंटीमीटर और हरदोई के राजघाट पर चेतावनी बिंदु 125.31 मीटर से 19 सेंटीमीटर 125.50 मीटर पर है। चेतावनी बिंदु के ऊपर गंगा नदी का पानी आने से कटरी क्षेत्र में बसे गांवों के लोगों को बाढ़ का खतरा सताने लगा है।
गंगा नदी में हरिद्वार बैराज से 1,20,848, बिजनौर से 1,45,820 और नरौरा से 77,233 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इस पानी के हरदोई में तीसरे दिन आने की संभावना है। रामगंगा नदी में खो बैराज से 6,962, हरेबली से 207, रामनगर बैराज से 4,921 क्यूसेक पानी छोड़ा गया हे। ऐसे ही गर्रा नदी में पीलीभीत के दूनी बैराज से 2,125 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बिलग्राम में राजघाट क्षेत्र में सोमवार को तेजी से पानी की वृद्धि हुई। राजघाट जाने वाले मार्ग पर ढलान के पास मार्ग पर पानी आ गया है और तेज बहाव के कारण बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

बिलग्राम एसडीएम राकेश सिंह मौका-मुआयना किया। कांवड़ यात्रियों को मेहंदीघाट से गंगाजल लाने की सलाह दी। छिबरामऊ से राजघाट जाने वाले मार्ग के दोनों पानी भरा है। आबादी में अभी पानी नहीं पहुंचा है।

नोखेपुरवा में तेज बहाव से हो रहा कटान
हरदोई। गंगा नदी में पानी बढ़ने से बिलग्राम क्षेत्र में राहत-बचाव की कवायद तेज हो गई है। गंगा नदी किनारे बसे नोखेपुरवा में तेजी से कटान हो रहा है। पानी जमीन काट-काट कर आगे बढ़ रहा है। कटान से फसलों को नुकसान हो रहा है। सिंचाई विभाग कटान पर काबू के लिए नदी के किनारे-किनारे बोरिया लगाकर पानी रोकने का प्रयास कर रहा है। एसडीएम राकेश सिंह ने नोखे पुरवा में चल रहे काम का जायजा लिया। तेजी लाने के निर्देश दिए। बताया की सभी क्षेत्र की बाढ़ चौकियां सक्रिय हैं। पानी का बहाव तेज है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें