फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने की भड़ायल ड्रेन नहर पर पुलिया निर्माण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई में सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डही स्थित भड़ायल रजबहा पर पुलिया निर्माण की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक लोकतांत्रिक के पदाधिकारियों व किसानों ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। कहा कि पुलिया बनने से ग्रामीणों को आठ किलोमीटर लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पहुंचे संगठन के युवा जिलाध्यक्ष पुनीत मिश्रा ने कहा कि ग्राम सलेमपुर के बाहर से भड़ायल रजबहा निकला है। जिस पर पुलिया न होने से सलेमपुर, सादिकामऊ, आल्हादादपुर, गोवर्धनपुर, झालापुरवा, बाजिदपुर गांवों के लोगों को खासी परेशानी होती है। उन्हें दो किलोमीटर दूर सीतापुर मार्ग जाने के लिए 10 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है।
जिला अस्पताल पहुंचने में भी खासी परेशानी होती है। भाकियू ने रजबहा पर पुलिया निर्माण करवाने और सलेमपुर से नहर तक आने वाले मार्ग पर खड़ंजा बिछवाने की मांग की है। इस मौके पर पवन कुमार, सत्येंद्र कुमार, पियूष तिवारी, शिवम कुमार, विकास सिंह, अनिल सिंघानिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें