फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के पेशकार को हटाए जाने की मांग, लगाया जाम

विज्ञापन
फोटो-26- अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मुसाहेब अली से वार्ता करते एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
संडीला। अधिवक्ता भवन में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मुसाहेब अली की अध्यक्षता में सोमवार को अधिवक्ताओं की आपात बैठक हुई। पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने एसडीएम के पेशकार पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। अधिवक्ताओं ने मार्च निकालकर जय जवान चौक पर जाम लगा दिया। एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि पेशकार कोर्ट में विचाराधीन मुकदमों में मनमानी कर रहे हैं। मनमाने आदेश पारित करवाए जा रहे हैं। इसको लेकर वकील हसन इश्तियाक ने अधिवक्ता संघ अध्यक्ष को प्रार्थनापत्र भी दिया है।
अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक पेशकार का स्थानांतरण नहीं होता तब तक अधिवक्ता एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार करेंगे। अध्यक्ष मुसाहेब अली ने कहा कि अधिवक्ताओं और वादकारियों का हित सर्वोपरि है। अधिवक्ताओं की मांग पर कार्रवाई न होने तक कोर्ट के बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक के बाद अध्यक्ष मुसाहेब अली की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने अमर जवान चौक तक पैदल मार्च किया और नारेबाजी की और जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं से बातचीत की। अधिवक्ताओं की ओर से ज्ञापन मिलने के बाद एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। इस मौके पर मंत्री देवी शरण सिंह समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें