फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के विक्की ने जीत लिया दिल

Wed, 08 Mar 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
उत्तराखंड के शंकर थापा को उठाकर पटकनी देते दिल्ली के पहलवान विक्की। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई। नुमाइश के दंगल के अपराजेय पहलवान दिल्ली के विक्की ने हरदोई के लोगों का दिल जीत लिया। आखिरी दिन विक्की ने पहले शंकर थापा फिर राजू थापा को पटखनी देकर तालियां बटोरीं। बांदा के स्वयंवर सिंह, फतेहपुर के शहीद और चित्रकूट के मंगल ने भी कुश्ती जीतकर तालियां बटोरी। मझोले पहलवानों में शहर के शरीफ ने हरियाण के शरीफ को हराकर जिले के नाम रोशन किया। 
विज्ञापन


ऐतिहासिक नुमाइश मेले के दंगल को देखने के लिए मंगलवार को भीड़ उमड़ पड़ी। आखिरी दिन 41 कुश्तियां हुईं। 10 बडे़, 20 मझोले और 11 कुश्तियां छोटे पहलवानों के बीच हुईं। बड़े पहलवानों में पहली कुश्ती जोगीपुरा के रजनीश और पाली के पवन के बीच हुई। इसमें बेतहरीन दांव दिखाकर रजनीश ने पवन को चित कर दिया। दूसरा मुकाबला बांदा के स्वयंवर सिंह और महेश सिंह सतना के बीच हुआ।

कुछ देर महेश को छकाने के बाद स्वयंवर ने दांव मार कर चित कर दिया लेकिन महोबा के अमर सिंह गोरखपुर के गोपाल से हार गए। मथुरा के सुरेश बाबा ने इलाहाबाद के राहुल को मात दी। अमर सिंह की दूसरी कुश्ती चित्रकूट के मंगल से हुई। इसमें बाजी मंगल के हाथ लगी। पंजाब के बल्लू बलराम और पिथौरागढ़ उत्तराखंड के राजू थापा के बीच बेहतरीन कुश्ती हुई।
विज्ञापन


दांव लगाने में चूके बल्लू को राजू ने पटखनी दे दी। ओखला दिल्ली के विक्की पहलवान और पिथौरागढ़ के शंकर थापा के अखाड़े में उतरते ही तालियां बजने लगीं। करीब दो मिनट तक दोनों में कांटे का मुकाबला चला। शंकर के जरा सा चूकते ही विक्की हावी हो गए और कई पटखने मारकर उन्हें अपने बराबर उठाकर चित पटक दिया। इसके बाद ओमवीर पंजाब और अमित राजस्थान की कुश्ती बराबर पर छूटी।

इसके बाद फिर विक्की अखड़े में कूद गए। इस बार उनके राजू थापा ने हाथ मिलाया। ये कुश्ती भी विक्की ने जीत ली। नुमाश आयोजक राम प्रकाश शुक्ला, दंगल संयोजक कृष्ण अवतार दीक्षित और राकेश गुप्ता, प्रेमशंकर द्विवेदी, सुरेश पांडेय, बब्लू शुक्ला, प्रीतेश दीक्षित और प्रमोद शुक्ला ने मेला कमेटी की ओर से पहलवानों को पुरस्कृत किया। 

मझोले पहलवानों में छाए शहर के शरीफ
मझोले पहलवानों में शहर के मोहल्ला कौशलपुरी के पहलवान शरीफ ने जिले का झंडा ऊंचा कर दिया। शरीफ ने बेहतरीन दांव लगाकर हरियाणा के अशोक पहलवान को चित किया। अन्य कुश्तियां जिले के पहलवानों के बीच ही हुईं। इसमें शहर के करीब गांव जोगीपुरा के पहलवान छाए रहे। इस मोहल्ले के रमनीश, सरनम, ज्ञानू, पंकज, जितेंद्र, अरविंद, धीरू, आशीष ने कुश्तियां जीतीं। इसी वर्ग में बावनचुंगी के नरेंद्र, त्योथरा के आशू ने भी बाजी मारी। अन्य कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। 

उभरते पहलवानों ने भी दिखाए बेहतरीन दांव
नुमाइश मेला कमेटी उभरते पहलवानों को प्लेटफार्म देकर जिले में पहलवानी को बढ़ाने देने का पूरा प्रयास करती है। इसी के मद्देनजर तीनों ही दिन किशोर और युवा पहलवानों को अखाड़े में उतारा गया। उभरते पहलवानों की फुर्ती ने लोगों ने तालियाें बजाने पर मजबूर कर दिया। इस वर्ग में सुभाषनगर के अभिषेक ने बढईनपुरवा के शिवा को, जोगीपुर के सोनू ने सुभाष नगर के आलोक को, इसी गांव के जोगेंद्र ने आशीषराम को, सूरज ने राज को चित किया। बढईनपुरवा के शिवा ने दूसरे कुश्ती में सुभाष नगर के गोलू को हराया। जोगीपुरा के राज ने अपनी दूसरी कुश्ती में अपने ही गांव के शोभित को चित कर दिया। सुभाषनर के गोलू ने अपने ही मोहल्ले के सत्यम और जोगीपुरा के ज्ञानू ने निहाल मिश्रा को हराया। अन्य कुश्ती बराबर रहीं। 

युवाओं नशा छोड़ो, देश से नाता जोड़ा
 नुमाइश के दंगल के अपराजेय पहलवान विक्की हरदोई के लोगों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ गए। आखिरी दिन अखाड़े में उतरने से पहले दिल्ली के विक्की ने माइक पर युवाओं से कहा कि अगर शरीर को मजबूत और निरोग चाहते तो नशा न करो। साथ ही अपने देश से प्यार करो। देश के लिए जियो और जरूरत पडे़ तो देश पर मिट जाओ। विक्की तीनों ही दिन शंकर थापा से लड़े। पहले, दूसरे दिन मुकाबले बराबर रहे लेकिन अंतिम दिन विक्की ने बाजी मार ली। सोमवार पहले कुश्ती में विक्की ने राजस्थान के ओमवीर को चित किया था। पांच कुश्तियों में विक्की ने तीन जीती और दो बराबर रहीं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें