फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा में राभा के युवक की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। दिल्ली की हिंसा में पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राभा निवासी युवक की मौत हो गई। 27 फरवरी को दिल्ली के एक अस्पताल की मोर्चरी में उसका शव मिला। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्राम राभा निवासी अलीशेर दिल्ली के रोहिणी इलाके में कैनाल बाईपास के पास रहते हैं। वह बाटली स्थित बरात घर में सुरक्षा गार्ड हैं। उनके दो भाई जाबिर और साबिर दिल्ली के ही मुस्तफाबाद में रहते हैं। अलीशेर ने बताया कि 25 फरवरी को बरात घर में आयोजित कार्यक्रम में आयोजकों ने उन्हें बची मिठाई दे दी थी। ज्यादा मिठाई होने के कारण उन्होंने पुत्र मोनिस (18) को मिठाई देने के लिए मुस्तफाबाद भाइयों के घर भेजा था।
मुस्तफाबाद जाने के लिए मोनिस बस से निकला था लेकिन चालक ने वजीराबाद में ही बस रोककर आगे हिंसा होने की बात कही। इस पर मोनिस एक बाइक सवार से लिफ्ट लेकर जमुना विहार पहुंचा और यहां हिंसा में फंस गया। यहीं से मोनिस ने मां मैसरी को फोन पर सूचना दी कि वह हिंसा में फंस गया है। इसके कुछ देर बाद ही मोनिस का मोबाइल स्विचऑफ हो गया और फिर कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

परिजनों ने काफी खोजबीन की। 27 फरवरी की शाम मुस्तफाबाद के विधायक ने उन्हें जीटीबी अस्पताल में कई अज्ञात शव रखे होने की जानकारी दी। इस पर अलीशेर परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे और मोनिस के शव की शिनाख्त की।
मोनिस तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सबसे बड़ा भाई अजहरुद्दीन गांव में ही रहता है, जबकि एक भाई नसरूद्दीन मोनिस व माता-पिता के साथ रहता है। मोनिस के बड़े भाई अजहरुद्दीन ने बताया कि एक माह पहले शादी में शामिल होने के लिए मोनिस गांव आया था। 12 फरवरी को वापस दिल्ली चला गया था, लेकिन कोई नहीं जानता था कि ये गांव की उसकी आखिरी यात्रा है। शव के गांव आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें