हरदोई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा गया कि भामाशाह की जयंती को व्यापारी दिवस घोषित किया जाए।
संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री अजय टंडन ने दिए गए ज्ञापन में बताया कि भामाशाह त्याग एवं दानवीरता के कारण इतिहास में अमर हो गए। भामाशाह ने महाराणा प्रताप को राष्ट्र की रक्षा के लिए अपनी सारी जमा पूंजी दान कर दी थी। भामाशाह के दानवीरता किस्से आज भी व्यापारी समाज को प्रेरणा देते हैं। व्यापारी समाज सदैव से सेठ, साहू और भामाशाह के रूप में जाना जाता रहा है।
कोविड काल के समय व्यापारियों ने अपने सेवा भाव को साकार करके दिखा गया। उन्होंने कि संगठन की मांग की भामाशाह की जयंती को व्यापारी दिवस में मनाए जाने की सरकार घोषणा करें। युवा प्रदेश मंत्री विभू गुप्ता, जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित, भरत पांडेय, रजनीश गुप्ता, अवनीश त्रिवेदी, राजन द्विवेदी, शिवेंद्र सिंह, आशीष प्रजापति आदि व्यापारी मौजूद रहे। (संवाद)