- शिक्षकों के लिए जनपद के अंदर पारस्परिक स्थानांतरण दिया गया है विकल्प
- परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों के लिए शुरू की गई प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। परिषदीय विद्यालयों के 400 शिक्षक आपस में विद्यालय बदलने को राजी हो गए हैं। विभाग की ओर से शुरू की गई प्रक्रिया में अब तक 400 आवेदन आ चुके हैं। प्रक्रिया चल रही है, इसमें और संख्या बढ़ सकती है।
परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को जनपद के अंदर पारस्परिक स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू की गई है। ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत शिक्षकों को आपसी सहमति के आधार पर आवेदन करना है। विभाग की ओर से ऑनलाइन प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद उसकी पत्रावली कार्यालय में जमा की जा रही हैं।
बीएसए कार्यालय में अब तक 400 से अधिक आवेदन जमा किए जा चुके हैं। यह प्रक्रिया अभी जारी है। इससे आवेदनों की संख्या और बढ़ सकती है। बीएसए डॉ. विनीता ने बताया कि प्रक्रिया चल रही है। जो शिक्षक पारस्परिक आवेदन करना चाहते हैं। वे आवेदन कर सकते हैं। विभागीय निर्देशानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।