- बरात से बाइक से लौट रहे थे, तीनों दुकान करते थे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोतवाली क्षेत्र में बरात से बाइक से आ रहे जीजा-साले और उनके एक साथी की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शव का पोस्टमार्टम करवाया। सभी किराने की दुकान करते थे। बाइक सवार हेलमट नहीं लगाए थे।
शहर कोतवाली क्षेत्र के खाजांची टोला निवासी बलराम (28) पुत्र शिव दयाल गुप्ता और उसका साथी चौहान थोक निवासी विनय (36) पुत्र राजाराम की सदर बाजार में परचून की दुकान है। उनके मित्र जनपद शाहजहांपुर कुरियाकला निवासी राहुल की बरात शाहाबाद कस्बा आई थी। वह लोग उसमें शामिल होने जा रहे थे।
रास्ते में बलराम अपनी ससुराल मियांपुर चले गए और वहां से अपने साले अखिलेश उर्फ पिंकू (30) पुत्र राम नरायन को लेकर बरात में शामिल होने चले गए। वहां से तीनों बुधवार की रात बाइक से वापस घर आ रहे थे। हरदोई- शाहजहांपुर मार्ग पर ककरघटा के पास बाइक को वाहन ने टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए।
आस पास के लोगों ने 108 एंबुलेंस केे सूचना दी। लेकिन, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। पुलिस ने तीनों को ट्रैक्टर-ट्राली से स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां पर चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।