फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए युवक की करंट से मौत

Sat, 01 Jul 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
भरखनी। पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम अनंगपुर स्थित  ससुराल आए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। बिजली के  खंभे में करंट आ रहा था, युवक खंभे में उतरे करंट की चपेट में आया गया था। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद के मेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला उमराव निवासी अल्जीप शर्मा (40)  की पचदेवरा  के ग्राम अनंगपुर में ससुराल है। वह पत्नी गीता (30),  बेटी अंजलि (13), गौरा(2) व अमित (5) वर्ष के साथ 15 दिन पहले छुट्टी मनाने अनंगपुर आया था।

शुक्रवार सुबह 7 बजे अल्जीप पत्नी व बच्चों के  साथ घर जाने की तैयारी कर रहा था। वह किसी काम से घर के बाहर गया, पीछे से आ रही गाड़ी का हार्न सुनकर वह सड़क से नीचे उतर गया और उसका शरीर लोहे के बिजली के खंभे से छू गया।
विज्ञापन


खंभे में करंट होने की वजह से अल्पजीत गंभीर रूप से झुलस गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अल्जीप की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पिता रामरतन व भाइयों ने जान से मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा।
विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद एसओ पचदेवरा महेश पाल सिंह ने मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें