पिहानी। बुधवार की रात में तकरीबन नौ बजे नागर में कंजड़ चौराहे पर लगे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर का केबल जलने के बाद तेल निकलने लगा। इससे पूरे मोहल्ले के तकरीबन 600 घर अंधेरे में डूब गए। सारी रात भीषण गर्मी और मच्छरों की भरमार के के बीच नागरिकों की नींद हराम रही। सुबह अन्य इलाकों में चल रही बिजली आपूर्ति 33 केवीए लाइन में फाल्ट आ जाने से ठप हो गई। शाम पांच बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी। छह घंटे तक बिजली ठप रहने से लोग भीषण गर्मी में बिलबिला उठे। पूरा समय जेई का फोन ऑफ रहने से बिजली की कोई अपडेट नहीं मिल पाने से लोग परेशान रहे। (संवाद)