फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा में लपक रही मौत

Mon, 01 Aug 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
टूटा तार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरददोई/मल्लावां। विद्युत विभाग की उदासीनता के चलते एचटी लाइन के टूटने से दो माह में युवक समेत दो किशोरों की जान चली गई। हर हादसे में बिजली विभाग से मुआवजे की मांग की जाती रही लेकिन परिजनों को फूटी कौड़ी नहीं मिली। प्रशासनिक स्तर से बिजली विभाग पर कार्रवाई न होने से विभाग के लोग लापरवाही बरत रहे हैं, जिसका खामियाजा लोगों को जान देकर चुकाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रविवार को तार टूटकर गिरने से हुई बालक की मौत पर भी विभागीय अधिकारियों ने यह कहकर खुद का बचाव कर लिया कि बालक खुद डंडी लगाकर एचटी लाइन को छेड़ रहा था जिसके बाद हादसा हुआ। बहरहाल क्षेत्र में बिजली विभाग की इस कार्यशैली को लेकर खासा गुस्सा है।

तार ने ली मीनू की जान
मल्लावां। क्षेत्र के मटियामऊ गांव निवासी मीनू (16) पुत्र नौशाद छह जून की सुबह सात बजे गांव के निकट मक्के के खेत में घास काटने गया था। उसी दौरान उसके ऊपर एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने से मौत हो गई थी। गुस्साए ग्रामीणों ने जेई पर मुकदमा और 10 लाख के मुआवजे के साथ ही जर्जर तार बदलवाए जाने की मांग को लेकर रोड जाम किया था। मौके पर पहुंचे एसडीएम पीपी तिवारी के आश्वासन पर जाम हटा था, लेकिन न तो तार बदले गए और न ही इस गरीब परिवार को मुआवजा मिला। सिर्फ जेई पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर खाना पूर्ति कर दी गई।
विज्ञापन


अरविंद की गई जान, विद्युत विभाग अनजान
मल्लावां। 12 जून को मोहिद्दीनपुर निवासी अरविंद (40) पुत्र रामपाल खेत से उर्द की फसल काटकर घर आ रहा था। उसके ऊपर हाई टेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से मौत हो गई थी। परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने इस घटना में मुकदमा तक दर्ज नहीं किया और परिजन मुआवजे की आस तक छोड़ चुके हैं।

राजू की मौत पर भी विभाग बोला गलती उनकी नहीं
मल्लावां। रविवार को तेजीपुर गांव निवासी राजू (14) पुत्र संतोष गांव के निकट खेत पर मक्के की फसल की रखवाली कर रहा था। दोपहर को हुई बारिश से तारों में हुई स्पार्किंग से एचटी लाइन का तार उस पर टूटकर गिर गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पिता ने बताया कि उसके पास 10 बिस्वा जमीन है। मेहनत मजदूरी कर किसी तरह परिवार पाल रहा है। मां मायादेवी ने बताया कि उसका बच्चा गांव के ही जूनियर स्कूल में कक्षा छह का छात्र था जो बिजली विभाग की लापरवाही से चल बसा।

मेरा बच्चा चढ़ गया लापरवाही की भेंट
मल्लावां। तेजीपुर सोतहइया मार्ग पर जिस खेत में टूटे तार से छात्र की मौत हुई थी। पिता संतोष कुमार ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मी घटना के कुछ देर बाद ढीले तार जोड़कर चले गए जो अब भी देखे जा सकते हैं। घटनास्थल के तीसरे पोल पर सड़क किनारे अब भी तार टूटा पड़ा है जो हादसों को दावत दे रहा है।
    
वर्जन
जेई अंबरीष कुमार ने बताया कि बच्चा स्वयं डंडी लगा रहा था जिसके बाद तार टूटा। इस बाबत थाने में विद्युत विभाग ने जानकारी दे दी है कि इस प्रकरण में विभाग दोषी नहीं है।- एसके श्रीवास्तव, विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें