फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का डंक ढा रहा कहर

Mon, 12 Oct 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में डेंगू की चपेट में आने से मरीजों की मौत का सिलसिला जारी है। डेंगू की चपेट में आकर जहां एक शिक्षक की मौत हो चुकी है वहीं बुखार से पीड़ित महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिले के कई गांव के लोग विचित्र बुखार से पीड़ित हैं। फिर भी स्वास्थ्य महकमा जिले में डेंगू को नकार रहा है।
विज्ञापन


आलम यह है कि शहर से लेकर गांव तक  बुखार प्रभावित इलाकों में न तो फागिंग कराई जा रही है और न ही उपचार के पुख्ता इंतजाम कराए जा रहे हैं। स्वास्थ्य महकमे द्वारा जिले में डेंगू न होेने के दावों के बीच जहां निजी पैथोलाजी के संचालक जांच कर रिपोर्ट देने से मना कर रहे है वहीं तमाम संदिग्ध मरीज लखनऊ में इलाज एवं जांच कराने को विवश हैं। शहर के एक युवा शिक्षक की डेंगू से लखनऊ में उपचार दौरान हुई मौत ने स्वास्थ्य महकमे के दावों की पोल खोल दी है।
 
शहर के मोहल्ला आलू थोक निवासी रामेंद्र मिश्र  (33) पुत्र योगेन्द्र नाथ मिश्र को एक अक्तूबर को बुखार से पीड़ित होने पर परिजनों ने उसकी जांच लखनऊ में एक पैथालाजी में कराई। यहां उन्हेें डेंगू होने की पुष्टि हुई। उनका सहारा हास्पिटल में इलाज चल रहा था जहां पर उनकी 9 अक्तूबर को मौत हो गई। वह बावन ब्लाक के एक प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन


जिले में डेंगू से प्रभावित करीब कई मरीजों का गैर जनपदों में इलाज चल रहा है ।  एक महिला सिपाही, एक विद्युत विभाग के जेई सहित करीब दो दर्जन से अधिक मरीजों का इलाज गैर जनपद में चल रहा है।  

स्वास्थ्य महकमा जिस बुखार को विचित्र बता रहा है उसकी चपेट में आने से विकास खंड बावन के बरसुईयां में तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। इनमें तीन अक्तूबर को गांव के रामेश्वर (55) की, छह अक्तूबर को शिवराम सिह (58) की, इसी दिन रेनू (28 ) की मौत हो चुकी है।

दस अक्तूबर को गांव निवासी महेश्वरी (54) की भी बुखार से पीड़ित होने के बाद मौत हो गई। इसके अलावा गांव निवासी सुधीर (30) , नरेन्द्र (60), बैजनाथ (38), जगन्नाथ (60), श्यामाकुमार (40), उषा गुप्ता (48),संपत्ति(35), मधु (48) , शिवम् (15) सहित कई लोग बीमार हैं। इनमें से नरंद्र, बैजनाथ, श्याम कुमार, मधु, संपत्ति व शिवम् को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सुधीर सहित कई अन्य का फर्रुखाबाद में इलाज चल रहा है।

जिला अस्पताल में भी बुखार के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल में 12 घंटे में सात मरीजों केा भर्ती कराया गया। इनमें बेनीगंज के ब्रजलाल पुरवा निवासी छोटे लाल के 4 वर्षीय पुत्र बांके लाल, बीनू (18) पत्नी पवन निवासी पिथना शहर कोतवाली, गीता (22) पत्नी जितेंद्र निवासी दुलारपुर बेहटा गोकुल, आकृति (16) पुत्री वीरेंद्र निवासी नुमाइश पुरवा शहर कोतवाली, शिव चरन (30) पुत्र राजाराम निवासी चौधरिया थाना सांडी, मीना (32) पतनी आकाश निवासी नवल पुरवा और  रिंकी (16) पुत्री राम बक्स निवाीस करवन ताली थाना टड़ियावां शामिल हैं।  बावन व अहिरोरी ब्लाक के गांव विचित्र बुखार से सर्वाधिक प्रभावित है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें