फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आपसी सामंजस्य से निपटाए जाएं कार्य’

Sun, 23 Aug 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में रविवार को पैरोकार, हेड मोहर्रिर और कोर्ट मोहर्रिर की संयुक्त रूप से बैठक हुई। बैठक में एएसपी ने सभी से आपस में सामंजस्य बनाकर कार्य करने की नसीहत दी।
विज्ञापन

 
पुलिस लाइन सभागार में एएसपी पश्चिमी प्रदीप गुप्ता ने पैरोकार, हेड मोहर्रिर और कोर्ट मोहर्रिर की समस्याएं सुनी और उनका निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि समन आदि की तामिल कराने में जो दिक्कतें आ रही, इसके लिए सभी आपस में सहयोग करें, ताकि जिले की सही प्रगति आख्या जा सके।

इसमें सभी सहयोग करें। एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने कहा कि पंचायत चुनाव आ रहे हैं, इसके लिए प्रति दिन सूचनाएं मांग जा रही है। सूचनाओं में एकरूपता रहे, इसके लिए चुनाव कार्य के लिए एक सिपाही को जिम्मेदारी दी जाए। ताकि सूचनाएं समय से भेजी जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई सम्मान योजना के तहत पीड़ित को लाभ कैटागिरी के आधार पर दिया जाता है। कहा कि इसके लिए 376 की धारा दर्ज करते समय उसमें क , ख, ग आदि का भी जिक्र करें। इसके लिए प्रारूप दिया जा रहा है। उसी के आधार सूचनाएं दी जाएं, ताकि पीड़ित को उसका लाभ मिल सके। इस मौके पर सीओ हरपालपुर नितेश कुमार सिंह, एलआईयू प्रभारी हारून रशीद सहित पुलिस कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें