संडीला। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तिलुइया खुर्द में बाग में मंगलवार सुबह अधेड़ का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष है। वह भीख मांग कर गुजारा करता था। गांव के ही मोहम्मद कय्यूम से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त न होने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। (संवाद)