कछौना। कोतवाली क्षेत्र की दलेलनगर-समोधा निवासी एक महिला का क्षत विक्षत शव शनिवार को गांव के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दलेलनगर समोधा निवासी नन्हकी (30) शुक्रवार शाम लगभग सात बजे घर से शौच के लिए खेत की ओर गई थी। संभावना है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय वह वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गई।
जिससे उसकी मौके ही मौत हो गई। शनिवार सुबह उसका शव देख कर आस पास के लोगों से घटना की जानकारी महिला के परिजनों को दी।
पति मुलायम मौर्य ने बताया कि शुक्रवार देर रात तक नन्हकी वापस नहीं आई तो उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिली।
बताया कि उसकी सात साल की एक बेटी है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।