फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। ग्राम पलिया निवासी युवक का शव शनिवार सुबह गांव के बाहर एक पेड़ से फांसी पर लटकता मिला। युवक शुक्रवार की शाम से लापता था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी विनोद शर्मा (35) की मौत हो गई। शनिवार सुबह उसका शव गांव के बाहर पेड़ में गमछे के सहारे फांसी पर लटकता मिला। ग्रामीणों ने शव लटकता देख पुलिस व परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। भाई अरविंद ने बताया कि विनोद विवाहित था, उसके दो बेटियां हैं।
वह गांव के बाहर चौराहा पर लोहारगिरी का काम करता था। वह शुक्रवार शाम से लापता था। आसपास तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। भाई अरविंद ने अनहोनी किए जाने की आशंका जताई। बताया कि घटना के बाद से उसका मोबाइल गायब है। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें