फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के पास गड्ढे में मिला लापता मासूम का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। सोमवार की दोपहर से लापता चल रहे दो साल के बच्चे का शव घर के पड़ोस में स्थित स्कूल के पास गड्ढे में पड़ा मिला। परिजनों ने पंपसेट से गड्ढे से पानी निकलवा कर शव बरामद किया।
विज्ञापन

परिजनों ने खेलते समय गड्ढे में गिरकर डूबने से मौत होने की बात कही है। कस्बे के मोहल्ला महमूद बाग निवासी अयान (2) सोमवार की दोपहर घर के बाहर खेलते खेलते लापता हो गया था।
काफी तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं मिल सका है। परिजनों ने कोतवाली पहुंच कर अयान की गुमशुदगी सूचना दर्ज करवाई थी। देर शाम पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन

पुलिस ने आशंका के चलते पड़ोस में स्थित एक गड्ढे में पंपिंग सेट लगवा कर पानी निकलवाया तो इसी गड्ढे से अयान का शव बरामद हुआ। परिजनों ने खेलते समय गड्ढे में गिरने से मासूम की डूबने से मौत होने की बात कही।
अयान परिवार का इकलौता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाल दिलेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें