फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Mon, 05 Feb 2024 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी (हरदोई)। सांडी थाना क्षेत्र के सठियामऊ में संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव शनिवार देर रात घर में फंदे पर लटका मिला। मृतका बिहार की रहने वाली है। आठ माह पहले ही उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन

सठियामऊ निवासी अभिषेक यादव मजदूरी करते हैं। आठ माह पहले उनकी शादी बिहार के चंदौली निवासी प्रतिभा (23) से हुई थी। शनिवार रात लगभग 12 बजे प्रतिभा का शव घर के कमरे की छत पर लगे कुंडे से साड़ी के फंदे से लटका मिला। पति अभिषेक ने शव देखा तो प्रतिभा के मायके वालों को सूचना देने के साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। फिलहाल परिजन फंदा लगाने का कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं।
थानाध्यक्ष छोटेलाल ने बताया कि सवायजपुर के नायब तहसीलदार राजेश कुमार की मौजूदगी में पंचनामा भरा गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। मायके पक्ष के लोगों ने अब तक कोई तहरीर नहीं दी है।

राजकीय प्राथमिक पाठशाला लोहारली के बच्चे एलईडी के माध्यम से पढाई करते हुए।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें