फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Sun, 18 Feb 2024 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ससुरालीजनों से चल रहे संपत्ति के विवाद से जुड़े एक मामले में फैसला आने से एक रात पहले महिला का शव संदिग्ध हालात में कमरे के अंदर दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला। महिला से मिलने पहुंचे उनके परिचित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


कन्नौज जनपद के इंदरगढ़ निवासी उमेश द्विवेदी की पुत्री शबनम द्विवेदी (29) की शादी हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बढ़ैयनपुरवा मजरा पलिया निवासी आदर्श द्विवेदी के साथ हुई थी। आदर्श द्विवेदी शिक्षा मित्र थे। 20 अगस्त 2018 को करंट लगने से आदर्श की मौत हो गई थी।



इसी बीच शबनम के ससुर राम प्रताप ने अपनी संपत्ति का बैनामा बेटी के नाम कर दिया। इसको लेकर विवाद बढ़ गया और शबनम अपनी पांच साल की पुत्री के साथ शहर के आवास विकास कालोनी में किराए के मकान में रहने लगी थीं। बैनामा खारिज करने समेत संपत्ति से जुड़े कई मामले शबनम और उसके ससुरालीजनों के बीच दीवानी न्यायालय में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन


इन्हीं में से बैनामा निरस्त करने संबंधी मुकदमे का फैसला शनिवार को आना था। शुक्रवार रात शहर के ऊंचा थोक निवासी उनके परिचित विजय सिंह मिलने के लिए शबनम के पास गए तो शव दुपट्टे से फंदे पर लटका मिला।
विजय सिंह ने पुलिस को जानकारी दी। शहर कोतवाल संजय पांडेय मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मायके पक्ष के लोग आ गए थे। पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें