फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फंदे पर लटका मिला इंटर की छात्रा का शव

Sun, 18 Feb 2024 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के सूरापुर मजरा पुन्निया में इंटरमीडिएट की छात्रा का शव घर के अंदर दुपट्टे से फंद पर लटकता मिला। पिता के मुताबिक छात्रा मानसिक रूप से बीमार थी। लखनऊ के एक अस्पताल से उसका इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन

सूरापुर मजरा पुन्निया निवासी रामनरेश की पुत्री नेहा (16) पुन्निया में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा थी। शनिवार को दोपहर में वह परिजनों के साथ बैठी थी और अचानक उठकर घर के अंदर चली गई।
काफी देर तक वापस न आने पर पिता रामनरेश उसे बुलाने के लिए गए, तो कमरे में नेहा का शव फंदे पर लटका मिला। जानकारी पर सुरसा के प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव ने पुलिस टीम मौके पर भेजी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोई आरोप नहीं लगाए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें