घटनास्थल पर मौजूद किशोरी के परिजन ।संवाद
- फोटो : AMAR UJALA
लापता किशोरी का शव नहर में उतराता मिला - मंगलवार रात मोबाइल पर बात करते देख भाई ने डांटा था - मंगलवार रात से ही थी लापता संवाद न्यूज़ एजेंसी मल्लावां । माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सहिजना से मंगलवार रात से लापता किशोरी का शव मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में ऊंचागांव के निकट नहर में उतराता मिला ।राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरे मामले में किशोरी के परिजन डांट से नाराज होकर खुदकुशी किए जाने की बात कह रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की की जाएगी। माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सहिजना निवासी आकांक्षा (17 ) पुत्री राजबहादुर कक्षा 11 की छात्रा थी। पिता राजबहादुर खेती करते हैं ,जबकि बड़ा भाई विकास लॉक डाउन से पहले तक लखनऊ में प्राइवेट काम करता था। मां इंदिरा देवी का बीती एक मई को बीमारी के चलते निधन हो चुका है ।आकांक्षा के बड़े भाई विकास के मुताबिक मंगलवार मंगलवार रात दस बजे वह किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। इस पर उसने डांट दिया और फिर सोने चला गया। रात लगभग 12 बजे आकांक्षा बिना कुछ बताए घर से चली गई ।काफी तलाश करने पर भी परिजनों को कोई सुराग नहीं मिला । गुरुवार सुबह लगभग दस बजे आकांक्षा का शव मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में ग्राम ऊंचागांव के निकट नहर में उतराता मिला । राहगीरों ने शव उतराता देखकर पुलिस को सूचना दी तो मल्लावां कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मल्लावा कोतवाल कमलेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं ।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।