बीघापुर। अचलगंज कस्बा का मूल निवासी विनोद कुमार (45) तीन साल से बीघापुर थाना क्षेत्र के मझिगवां सेवक गांव में निर्मला कुरील के यहां रह रहा था। सोमवार सुबह उसका शव टिनशेड के पाइप में रस्सी के फंदे से लटका मिला। बीघापुर कोतवाली से उपनिरीक्षक अबू मोहम्मद कासिम पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विनोद गांव में ही रहकर मजदूरी करता था। मझिगवां सेवक निवासी निर्मला के पति की मौत के बाद विनोद उसके साथ ही रहता था। पुलिस घटना की जांच कर रही है। (संवाद)