फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: फंदे पर लटका मिला छात्रा का शव, परिजन कुछ भी बताने को तैयार नहीं, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 24 Feb 2023 03:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

उच्च प्राथमिक विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा ने अपने मकान के कमरे में अंगौछे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। इस बारे में कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
फांसी का फंदा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में उच्च प्राथमिक विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा ने अपने मकान के कमरे में अंगौछे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। इस बारे में कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

लोनार थाने के जगदीशपुर निवासी राजपाल के दो बेटे और दो बेटियां हैं। 13 वर्षीय बड़ी बेटी संध्या गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती थी। गुरुवार को राजपाल किसी काम से शहर आया हुआ था। घर में उसकी बीमार पत्नी थी। संध्या और उसके भाई-बहन स्कूल गए हुए थे।
शाम को जब राजपाल घर वापस लौटा तो वहां उसके दूसरे मकान के कमरें में संध्या का शव अंगौछे से फंदे पर लटक रहा था। जानकारी होते ही इंस्पेक्टर (रिजर्व) सैय्यद नसीरुद्दीन पुलिस टीम के साथ पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पीएम को भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें