हरदोई जिले में उच्च प्राथमिक विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा ने अपने मकान के कमरे में अंगौछे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। इस बारे में कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
लोनार थाने के जगदीशपुर निवासी राजपाल के दो बेटे और दो बेटियां हैं। 13 वर्षीय बड़ी बेटी संध्या गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती थी। गुरुवार को राजपाल किसी काम से शहर आया हुआ था। घर में उसकी बीमार पत्नी थी। संध्या और उसके भाई-बहन स्कूल गए हुए थे।
शाम को जब राजपाल घर वापस लौटा तो वहां उसके दूसरे मकान के कमरें में संध्या का शव अंगौछे से फंदे पर लटक रहा था। जानकारी होते ही इंस्पेक्टर (रिजर्व) सैय्यद नसीरुद्दीन पुलिस टीम के साथ पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पीएम को भेजा।